मैं जब अपने स्नातक के अंतिम वर्ष में था मेरे भैय्या ने मुझे सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और मेरा रुझान सिविल सर्विस की ओर हुआ, जून 2017 में मेरा स्नातक पूर्ण हुआ,परिणाम जारी हुए और मैं अपने ब्रांच बायोटेक्नोलॉजी 2013–17 वर्ष में विश्वविद्यालय टॉपर रहा। मेरे परिवार ने मुझे हमेशा स्वतन्त्र पूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया है उनका कहना था आप जो भी करना चाहते हैं (पीजी हो या सिविल सर्विस की तैयारी) हम आपके साथ है, हमें आप पे पूर्ण विश्वास है। मैंने कुछ दिन सोच विचार करने के बाद फैसला किया कि मुझे सिविल सर्विस की तैयारी करनी है मैंने यह बात अपनी फैमली को बताई , सभी ने मेरे निर्णय को सहारा । और हम सब ने फैसला लिया कि मैं यूपीएससी कि तैयारी करने दिल्ली जाऊंगा और मैंने सारी तैयारी चालू कर दी ऑनलाइन एक कोचिंग सेंटर से बात कर अपनी एक सीट बुक करा ली। 15 जुलाई 2017 को मैं और मेरे भैय्या दिल्ली के लिए रवाना हुए। Pic- संसद भवन के सामने, नई दिल्ली भैय्या मेरे साथ 2 दिन रुकने के बाद वापस आ गए । कोचिंग में सुबह और शाम को अलग अलग विषय के क्लासेज लगते थे लेकिन...
The contents of this blog contains education related topics,motivational subjects,spiritual, mythological stories,current events and current affairs,Indian cuisine, Indian culture, competition exams related stuffs.etc